Thinvent Aero Mini PC उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बड़ी मशीनों की झंझट से बचना चाहते हैं। ये छोटा सा कंप्यूटर आपकी डेस्क पर ज़्यादा जगह नहीं घेरता, लेकिन काम में कोई कमी नहीं छोड़ता। AMD Ryzen 5 7530U प्रोसेसर इसमें 6 कोर के साथ आता है, यानी एक साथ कई काम चलाने पर भी ये अटकता नहीं। ब्राउज़र, बिलिंग सॉफ्टवेयर, कैश काउंटर या ऑफिस के काम - सब कुछ आसानी से चलता रहता है।
किसके लिए बढ़िया है
- रिटेल और काउंटर काउंटर पर बिलिंग और बिलिंग सिस्टम के लिए, जहाँ जगह कम और काम ज़्यादा होता है।
- ऑफिस और क्लिनिक के रिसेप्शन पर, जहाँ एक भरोसेमंद डेस्कटॉप की ज़रूरत होती है।
- सीसीटीवी मॉनिटरिंग या डिस्प्ले स्क्रीन चलाने के लिए, जो दिनभर चालू रहती हैं।
- घर के छोटे सेटअप के लिए, जहाँ तेज़ और साफ़-सुथरा कंप्यूटर चाहिए।
- शिक्षा और ट्रेनिंग सेंटर में, जहाँ एक जैसी कई यूनिट्स लगानी हों।
इसमें HDMI और VGA दोनों पोर्ट हैं, तो पुराना मॉनिटर हो या नया - दोनों चल जाएँगे। सामने कई USB पोर्ट और एक USB C दिया गया है, ताकि पेन ड्राइव, कीबोर्ड, माउस या स्पीकर लगाने के लिए आपको पीछे झुकना न पड़े। वायरलेस और लैन दोनों का ऑप्शन है, तो इंटरनेट कनेक्ट करना आसान है। माइक इन और स्पीकर आउट होने से ऑनलाइन मीटिंग या अनाउंसमेंट भी हो जाता है।
खास बात ये है कि ये मशीन 0 से 35 डिग्री तापमान में आराम से चलती है, और स्टील-ABS बॉडी पर पाउडर कोटिंग होने से धूल और रोज़ की टक्कर सह लेती है। फ्रीडॉस के साथ आ