नेटवर्क सेटिंग्स प्रबंधित करना
- नेटवर्क सेटिंग्स तक पहुँचने के लिए डिफॉल्ट स्क्रीन पर Network
आइकन पर जाएँ। - स्क्रीन पर Network settings विंडो खुलेगी। फिर Unlock
पर क्लिक करें। - एक Authentication Dialogue Box खुलेगा। root के लिए पासवर्ड thinux के रूप में दर्ज करें और फिर Enter पर क्लिक करें।
- अब नेटवर्क सेटिंग्स विंडो में Connections पर जाएँ। Wired connection पर क्लिक करें और फिर Properties पर क्लिक करें।

नेटमास्क और गेटवे राउटर सेटिंग्स अपडेट करना
- एक ethernet properties विंडो खुलेगी। Wired Connection पर क्लिक करें और Configuration को static IP address के रूप में चुनें। कनेक्शन स्थापित करने के लिए आवश्यक नेटवर्क विवरण जैसे IP address, Subnet mask, और Gateway address दर्ज करें। दोनों डिवाइस Server और Thin client एक ही नेटवर्क पर होने चाहिए।
-
अब OK पर क्लिक करें और फिर Lock
पर क्लिक करें। Network setting विंडो बंद कर दें।

-
टर्मिनल में ping कमांड का उपयोग करके नेटवर्क कनेक्शन जाँचें। उदाहरण- ping 192.168.x.xxx.